गर्मी बढ़ने के साथ ही रामनगर में पर्यटकों की संख्या में इज़ाफा होने लगा है. लेकिन लगता है कि गर्मी का असर लोगों को दिमागों पर भी हो रहा है. रामनगर और कोसी बैराज में ट्रैफिक बढ़ने से अब कई समस्याएं शुरू हो गई हैं. शुक्रवार को कोसी बैराज में उस वक्त अफ़रा-तफ़री मच गई जब एक महिला पर्यटक एक कार के ड्राइवर से भिड़ गई. बताया जा रहा है कि दोनों कारों की आपस में टक्कर हो गई थी जिसके चलते दोनों में झगड़ा शुरू हो गया. झगड़े का वीडियो भी वायरल हो गया. बाद में पुलिस दोनों को अपने साथ कोतवाली ले गई लेकिन दोनों पक्षो ने बाहर ही समझौता करना उचित समझा. इसके बाद दोनों ने अपनी-अपनी राह पकड़ ली.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2L5lMmE
No comments:
Post a Comment