google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: यमुनोत्री के रास्ते में भी न दिखे गंदगी... एसडीआरएफ़ ने चलाया स्वच्छता अभियान

best

Wednesday, May 8, 2019

यमुनोत्री के रास्ते में भी न दिखे गंदगी... एसडीआरएफ़ ने चलाया स्वच्छता अभियान

दिल्ली-यूपी में गंदे नाले जैसी यमुना को देखने वालों को यकीन नहीं होगा पहाड़ में यह नदी कितनी साफ़ और ज़िंदा है. यमुना के दर्शन के लिए आने वाले लोगों की यमुनोत्री यात्रा का अच्छा रहे और उन्हें स्वच्छता का संदेश मिले इसलिए एसडीआरएफ़ की टीम ने यमुनाघाटी के बड़कोट में स्वच्छता अभियान चलाया. टीम के जवानों ने यमुना तट पर कचरा एकत्र कर उसका निस्तारण किया. एसडीआरएफ़ के मिशन पर्यावरण सरंक्षण के तहत 6 मई से एसडीआरएफ़ के जवान यमुना नदी की सफाई में जुटी हुई है. जवानों ने बड़कोट में यमुना नदी के किनारे फेंके गए कचरे को एकत्र किया. आज सुबह से ही एसडीआरएफ़ के जवान जानकी चट्टी और यमुनोत्री मंदिर के निकट नदी की सफ़ाई में जुट गए हैं. एसडीआरएफ़ के एसआई राजेन्द्र बिष्ट के नेतृत्व में एक दर्जन जवान यमुना की सफाई में जुटे हुए हैं.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2V2Jr6Z

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw