google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: कॉर्बेट में हाथियों के नज़दीक जाकर तस्वीरें खींच रहे पर्यटक, प्रशासन ख़ामोश

best

Wednesday, May 1, 2019

कॉर्बेट में हाथियों के नज़दीक जाकर तस्वीरें खींच रहे पर्यटक, प्रशासन ख़ामोश

कॉर्बेट नेशनल पार्क में हाथियों की अच्छी खासी संख्या है. ये हाथी गर्मी के मौसम में सुंदरखाल-धनगढ़ी के बीच के कॉरीडोर का इस्तेमाल कोसी नदी में जाने के लिए करते हैं जिसके बीच में एनएच 121 पड़ता है. राष्ट्रीय राजमार्ग होने के चलते यहां हमेशा दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है. मुसीबत तब और बढ़ जाती है जब पर्यटक और स्थानीय लोग इन्हें देखकर गाड़ी से उतरकर इनकी फ़ोटोग्राफी करने लगते हैं. ऐसे में कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है. ऐसा ही नज़ारा न्यूज़ 18 को तब देखने को मिला जब इसी कॉरीडोर पर हाथियों का एक झुंड नदी से वापस आ रहा था. उसकी फ़ोटो खींचने के लिए पर्यटक गाड़ी से नीचे उतर गए और हाथियों के बहुत करीब जाकर फोटोग्राफी करने लगे. हालांकि इसी कॉरीडोर में एक टस्कर खाने के सामान के ले उत्पात मचाता रहता है. लेकिन इसके बावजूद पार्क प्रशासन ने इन पर्यटकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2PBFc1e

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw