google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मिलिए टॉपर्स की लिस्ट में नाम पाने वाले राज्य के एकमात्र छात्र लोकेश जोशी से

best

Wednesday, May 8, 2019

मिलिए टॉपर्स की लिस्ट में नाम पाने वाले राज्य के एकमात्र छात्र लोकेश जोशी से

सीबीएसई बोर्ड के दसवीं के परिणाम में एक बार फिर छात्राओं का दबदबा कायम रहा है. उत्तराखंड में जिन तीन बच्चों ने राज्य मे टॉप किया है उनमें से भी दो लड़कियां हैं. किच्छा के सेंट पीटर्स स्कूल के दसवीं के छात्र लोकेश जोशी राज्य के एकमात्र छात्र हैं जिन्हें पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे 97 छात्र-छात्राओं की सूची में स्थान मिला है. ऊधम सिंह नगर ज़िले के लोकेश जोशी एक सामान्य परिवार से हैं. उनके पिता बरेली में शिक्षा विभाग में हिंदी के टीचर हैं. लोकेश आगे चलकर इंजीनियर के क्षेत्र में अपना हाथ आजमाना चाहते हैं. लोकेश की सफलता से लोकेश के माता-पिता भी काफी प्रसन्न हैं. पिता रमेश चंद्र जोशी ने दूसरे अभिभावकों को भी बच्चों की पढ़ाई को लेकर सलाह दी.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2V4aO0r

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw