उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए भले ही 11 अप्रैल को मतदान हो चुका हो और नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो लेकिन बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच ज़ुबानी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही. हालांकि नैनीताल सीट से कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशी हरीश रावत और अजय भट्ट ने एक-दूसरे पर हमला करते हए मर्यादा का ख़्याल रखा है. हल्द्वानी पहुंचे अजय भट्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को बड़ा भाई संबोधित करते हुए उन पर तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाया है. भट्ट ने दावा किया है कि उन्हें पता है कि रावत अपनी जीत के लिए तांत्रिकों की शरण में हैं और जीत के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा ले रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2WhdgSX
No comments:
Post a Comment