अल्मोड़ा का जागेश्वर धाम पर्यटकों से गुलजार होने लगा है. मैदान में गर्मी ब़ढते ही पर्यटक भारी संख्या में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं. जागेश्वर धाम में धार्मिक पर्यटक पहुंच रहे हैं. पर्यटकों की संख्या में हुई वृद्धि से व्यापारी और मंदिर समिति खुश है. बता दें कि यहां मई जून माह में जागेश्वर धाम में हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. यहां आई एक पर्यटक सुनीता बिष्ट ने कहा कि वह पहली बार यहां आई हैं. उन्होंने कहा कि डिस्कवरी चैनल में उन्हें जागेश्वर धाम की जानकारी मिली थी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2VdZpv8
No comments:
Post a Comment