चमोली के जंगल में आग का प्रकोप जारी है. आग के कारण बद्रीनाथ वन प्रभाग और केदारनाथ वन प्रभाग की जंगलों में लगातार वन संपदा का नुकसान हो रहा है. वहीं वन्य जीवों के अस्तित्व पर भी खतरा बना हुआ है. ये तस्वीर केदारनाथ वन प्रभाग स्थित उत्तर के जंगल में लगी आग की है. वन महकमे द्वारा आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं मगर जिस तरह से जंगलों में आग फैल रही है उसमें वन विभाग की कोशिशें नाकाफी साबित हो रही हैं. जरूरत है कि वन विभाग वन की आग को बुझाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास करे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/3093V1S
No comments:
Post a Comment