google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO : अदरक के पर्याप्त बीज नहीं मिलने से किसानों की परेशानी बढ़ी

best

Sunday, May 5, 2019

VIDEO : अदरक के पर्याप्त बीज नहीं मिलने से किसानों की परेशानी बढ़ी

बागेश्वर जिले में अदरक का बीज समाप्त होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है. करीब 70 प्रतिशत किसान अदरक की खेती करते हैं. उद्यान विभाग द्वारा एक परिवार को मात्र दो किलो अदरक का बीज दिया जा रहा था. पिछले एक सप्ताह से वह भी समाप्त है. इससे खेती को बढ़ावा देने की सरकार की सोच की भी पोल खुलती दिखाई दे रही है. किसानों का कहना है कि बंदर और सूअर खेती के दुश्मन बने हुए हैं. इसके चलते किसान अदरक, हल्दी जैसी वैकल्पिक खेती अपना रहे हैं. मगर अब बीज नहीं मिलने से उनकी दिक्कत बढ़ गई है. इधर उद्यान विभाग का कहना है कि 50 हेक्टेयर जमीन के हिसाब से बीज की मांग की गई थी. लेकिन जरूरत के हिसाब से कम बीज मिलने के कारण ही ये दिक्कत पेश आ रही है. (बागेश्वर से जगदीश चंद्र की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2VhmMsE

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw