google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: वीकेंड में डाकू की गुफा देखने के लिए देहरादून का रूख कर रहे टूरिस्ट

best

Monday, May 27, 2019

VIDEO: वीकेंड में डाकू की गुफा देखने के लिए देहरादून का रूख कर रहे टूरिस्ट

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में वीकेंड मनाने के लिए डाकू की गुफा देखने के लिए टूरिस्ट पहुंच रहे हैं. दून में 'डाकू की गुफा' यानि 'रॉबर्स केव' के नाम से मशहूर इस पर्यटन स्थल पर टूरिस्ट गर्मी में रिलेक्शेसन के लिए पहुंच रहे हैं. मस्ती करते टूरिस्ट चिलचिलाती गर्मी से राहत लेने के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं. रॉबर्स केव, सहस्त्रधारा में लोग चिलआउट कर रहे हैं. देहरादून से करीब 18 किलोमीटर दूर डाकू की गुफा अपने साथ कई इतिहास और संस्कृति को समेटे हुए है. अंग्रेजी शासन में डाकू मान सिंह ने छिपने के लिए इस गुफा को चुना था. गुफा में कई खुफिया रास्ते होने के कारण अंग्रेज सेना यहां नहीं पहुंच पाती थी. पहाड़ों में घने जंगलों के बीच इस पिकनिक स्पॉट पर गंधक का पानी लेने और गुफाओं को देखने लोग आ रहे हैं. गंधक युक्त पानी को लेकर लोगों का मानना है कि पानी के इस्तेमाल से चर्म रोग ठीक हो जाते हैं.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2X62kba

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw