आईआईआरएस (Indian Institute of Remote Sensing) देहरादून ने जंगल की आग का तुरंत पता लगाने के लिए एक मोबाइल ऐप इजाद किया है. इससे आग पर जल्दी काबू पाने में मदद मिलेगी. इसमें घटनास्थल पर लगी आग का फोटो डाला जाएगा. इस ऐप की मदद से अपलोड किया हुआ फोटो ही बता देगा कि यह आग कहां पर लगी है और कितनी बड़ी है. वन महकमे को पता रहेगा कि इस आग पर कैसे काबू पाया जाए और कितने स्टाफ को आग पर काबू पाने के लिए लगाया जाए. वन विभाग भी इस ऐप को आग की घटनाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण बता रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Vdao86
No comments:
Post a Comment