हाइकोर्ट के निर्देश के बाद रामनगर वन प्रभाग में सात निजी पालतू हाथी रखे गए हैं. इनमें से एक हथिनी लक्ष्मी की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है. शुक्रवार को लक्ष्मी एक बार फिर गिर गई. वन महकमे द्वारा बार-बार इसे क्रेन की मदद से उठाया जा रहा है. लेकिन इसके पैरों में बढ़ता इंफेक्शन इसे अपने पैरों पर खड़े नहीं होने दे ऱहा है. खड़े होने के कुछ दिनों बाद यह फिर बैठ जाती है. विभाग की यदि माने तो वह इसका लगातार इलाज करा रहा है. लेकिन उस इलाज का कोई फायदा इसे होता हुआ नहीं दिख रहा है. रामनगर वन प्रभाग के अधिकारी इस हथिनी को अच्छे इलाज के लिए मथुरा भेजना चाहते हैं. लेकिन मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक द्वारा इसको वहां भेजने के आदेश नहीं दिए जा रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2H0m8po
No comments:
Post a Comment