google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO : सरयू और गोमती नदियों के होने के बावजूद बागेश्वर में जलसंकट

best

Monday, May 27, 2019

VIDEO : सरयू और गोमती नदियों के होने के बावजूद बागेश्वर में जलसंकट

बागेश्वर में सरयू और गोमती दो-दो नदियों के होने के बाद भी लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है. जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी की वजह से पानी की किल्लत भी होने लगी है. सैमदेव वार्ड , तहसील रोड, मजियाखेत, ठाकुरद्वारा और बागनाथ वार्ड में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है. कई स्थानों पर रात को पानी की आपूर्ति हो रही है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. लोगों के विरोध को देखते हुए जल संस्थान ने तहसील मार्ग, कथायतबाड़ा, बिलौना, स्टेशन रोड , नदीगांव में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है. विभाग द्वारा चार करोड़ खर्च करने के बाद भी 24 घंटे पानी देने की बात भी कोरी निकली. शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों का हाल भी बहुत बुरा है. ग्रामीण पानी के लिए कई किमी का सफर तय करने को मजबूर हैं. (बागेश्वर से जगदीश चंद्र की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2HB6F0t

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw