google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: दिल्ली का आश्रम फ्लाईओवर रविवार से होगा बंद, ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ने की संभावना

best

Friday, December 30, 2022

दिल्ली का आश्रम फ्लाईओवर रविवार से होगा बंद, ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ने की संभावना

संपर्क सड़क के निर्माण के चलते आश्रम फ्लाईओवर को एक जनवरी से 45 दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया गया है, जिससे यातायात प्रभावित होने की संभावना है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि इस कदम से बाहरी रिंग रोड, आश्रम चौक से गुजरने वाले कैरिज-वे के दोनों ओर, डीएनडी फ्लाईओवर, मथुरा रोड और नोएडा से आने वाले यातायात पर असर पड़ने की संभावना है.

यातायात पुलिस ने कहा कि इस दौरान फ्लाईओवर के नीचे रिंग रोड के दोनों कैरिज-वे चालू रहेंगे. यातायात पुलिस ने एक बयान कहा, ‘‘आश्रम फ्लाईओवर और नए डीएनडी फ्लाईओवर के बीच संपर्क सड़क निर्माण के कारण एक जनवरी से आश्रम फ्लाईओवर के दोनों कैरिज-वे बंद हो जाएंगे.''

यातायात पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे केवल निर्दिष्ट स्थानों पर वाहन खड़ा करें और अस्पतालों, आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन या हवाईअड्डे तक पहुंचने के लिए पहले से यात्रा की योजना बनाएं. इसने लोगों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की भी सलाह दी है.

यातायात पुलिस ने कहा कि बदरपुर की ओर से आने वाले यात्रियों को रिंग रोड और सराय काले खां के लिए माता मंदिर मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी जाती है.

साथ ही बदरपुर, सरिता विहार और जामिया की ओर से आने वाले यात्रियों को कैप्टन गौड़ मार्ग, लाजपत नगर, एम्स के लिए यू-टर्न लेने की सलाह दी गई है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/n9Ow16x

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw