google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Video: स्टेज पर जीजा ने पकड़ लिया साली का हाथ, आगे जो हुआ उसे देख नहीं पाएंगे आप

best

Wednesday, December 28, 2022

Video: स्टेज पर जीजा ने पकड़ लिया साली का हाथ, आगे जो हुआ उसे देख नहीं पाएंगे आप

Trending Jija Sali Ka Video: शादी फंक्शन में अक्सर हंसी-मजाक तो चलता ही रहता है, फिर चाहे वो रस्मों के बीच हो या घराती-बारातियों के बीच. शादी की रस्मों के दौरान जीजा-साली के बीच भी खूब हंसी ठिठोली देखने को मिलती है, ऐसे में नोक-झोंक होना लाजिमी है. सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें शादी की रस्मों के बीच स्टेज पर दुल्हन के सामने जीजा और साली की खट्टी-मीठी झड़प देखने को मिल रही है. वीडियो में आगे जो होता है, उसे देखने के बाद पहले तो आप हैरान रह जाएंगे और उसके बाद ठहाके मार-मार कर हंसने को मजबूर हो जाएंगे.

यहां देखें वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, स्टेज पर जीजा-साली के बीच रसगुल्ले खिलाने की रस्म चल रही होती है. इस बीच साली को मजा चखाने के चक्कर में जीजा का ही पोपट हो जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे हुए हैं, जिनके आसपास मेहमानों का जमावड़ा लगा हुआ है. इसी दौरान एक रस्म के चलते दुल्हन की बहन को अपने हाथ से जीजा को रसगुल्ला खिलाना था, लेकिन दूल्हा रसगुल्ला खाने थोड़ा आनाकानी करने लगता है, लेकिन जैसे ही दूल्हे के दोस्त इशारा करते हैं, वो झट से साली का हाथ पकड़कर रसगुल्ला खाने की कोशिश करने लगता है. इसी बीच साली जीजा से पहले ही रसगुल्ला चट कर जाती है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो ashiq.billota नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे यूजर्स खूब देख और शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो को अब तक पांच हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/tTyUSjB

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw