google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: गोल्डन ग्लोब 2023 : क्या ‘RRR’ जीतेगी पुरस्कार?, भारतीय प्रशंसक कर रहे इंतजार

best

Tuesday, January 10, 2023

गोल्डन ग्लोब 2023 : क्या ‘RRR’ जीतेगी पुरस्कार?, भारतीय प्रशंसक कर रहे इंतजार

Golden Globes 2023 : ‘गोल्डन ग्लोब' पुरस्कार के ऐलान से पहले भारतीय सिनेमा के प्रशंसक मंगलवार को यह जानने के लिए बेसब्र रहे कि क्या एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर' को कोई पुरस्कार मिल पाएगा? इन पुरस्कारों में फिल्म को दो श्रेणियों में नामांकन मिला है जिनमें ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म- गैर अंग्रेजी' और ‘सर्वश्रेष्ठ मूल गीत-चलचित्र' शामिल हैं. ‘आरआरआर' इस पुरस्कारों में नामांकन पाने वाली दो दशक से ज्यादा वक्त में पहली भारतीय फिल्म है. पहले, ‘विदेशी भाषा' श्रेणी में नामांकन पाने वाली फिल्मों में “ सलाम बॉम्बे!” (1988) और “मॉनसून वेडिंग' (2001) हैं. इन दोनों फिल्मों का निर्देशन मीरा नायर ने किया है. ये दोनों ही फिल्में “आरआरआर” से हर तरह से अलग हैं. 

राजामौली द्वारा निर्देशित “आरआरआर” राष्ट्रवाद और भाईचारे पर आधारित है. इसमें जाने माने अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर हैं. उन्होंने वास्तविक जीवन के भारतीय क्रांतिकारियों क्रमश: अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की भूमिका निभाई है. यह फिल्म स्वतंत्रता से पहले के दौर पर काल्पनिक कहानी पर आधारित है.

‘गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स' अमेरिका के लॉस एंजिलिस के बेवर्ली हिल्टन होटल में आयोजित होंगे. इसका प्रसारण भारत में 11 जनवरी को “लायन्सगेट प्ले” पर सुबह साढ़े छह बजे से होगा. ‘रेड कारपेट' समारोह सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू होगा.

‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म गैर अंग्रेजी' श्रेणी में ‘आरआरआर' का मुकाबला कोरियाई रॉमांटिक फिल्म ‘ डिसीज़न टू लीव', जर्मनी की युद्ध के खिलाफ बनी फिल्म ‘ऑल क्वाइट ऑन दी वेस्टर्न फ्रंट', अर्जेंटीना की ‘अर्जेंटीना 1985' और फ्रांसीसी-डच की ‘क्लोज़' से है. 

फिल्म का तेलुगु गाना “ नातू नातू” को संगीत एम एम कीरावानी ने दिया है जबकि इसके बोल काला भैरवा और राहुल सिप्लीगुंज ने लिखे हैं. इसे “ मूल गीत-चलचित्र' श्रेणी में नामांकन मिला है.

इस श्रेणी में नामांकन पाने वालों में टेलर स्विफ्ट का गीत ‘कैरोलिना” ( ‘वेयर द क्रैडैड्स सिंग”), “सियाओ पापा” तथा ‘‘टॉप गन: मेवरिक” का “ होल्ड माई हैंड'' समेत अन्य हैं. “ होल्ड माई हैंड'' को लैडी गागा ने गाया है.

‘आरआरआर' को इस साल मार्च में सिनेमा घरों में रिलीज़ किया गया था और यह वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. फिल्म का हिंदी संस्करण 20 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया था और यह जल्द ही भारत से इस मंच पर दुनिया भर की सबसे लोकप्रिय फिल्म बन गई. 

ये भी पढ़ेंः

* Golden Globe Awards 2023: कब और कहां देखें 'गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023', यहां जानें पूरी डिटेल
* आखिर पठान ट्रेलर रिलीज के बाद ऐसा क्या हुआ जो आरआरआर एक्टर से ट्विटर पर शाहरुख खान ने की यह रिक्वेस्ट
* जूनियर NTR की एक झलक पाने के लिए लॉस एंजेलिस के थिएटर में बेकाबू हुए फैन्स, VIDEO हुआ वायरल



from NDTV India - Latest https://ift.tt/wekO4zf

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw