google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मथुरा : शाही ईदगाह अमीन निरीक्षण मामला, मुस्लिम पक्ष ने अदालत में लगाया 2 प्रार्थना पत्र

best

Monday, January 2, 2023

मथुरा : शाही ईदगाह अमीन निरीक्षण मामला, मुस्लिम पक्ष ने अदालत में लगाया 2 प्रार्थना पत्र

शाही ईदगाह अमीन निरीक्षण मामले को लेकर मुस्लिम पक्ष की तरफ से अदालत में 3 प्रार्थना पत्र लगाया गया है. अधिवक्ता तनवीर अहमद के अनुसार पहले प्रार्थना पत्र रिकॉल का लगाया गया है. वहीं दूसरा प्रार्थना पत्र में यह मांग की गयी है कि जब तक रिकॉल प्रार्थना पत्र पर सुनवाई न हो तब तक अमीन निरीक्षण न कराया जाए. मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता के अनुसार कोर्ट ने दोनों मामलों में 20 जनवरी की तारीख दी है. उन्होंने कहा कि 20 जनवरी तक अमीन नहीं जायेंगे निरीक्षण के लिए. ईदगाह के सर्वेक्षण के दौरान अमीन के साथ उपस्थित रहने की अनुमति मांगी गयी है.

वहीं मथुरा जनपद एक अदालत में चल रही श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद की सुनवाई में अखिल भारत हिन्दू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने भी सोमवार को एक प्रार्थना पत्र दाखिल कर ईदगाह के सर्वेक्षण के दौरान अमीन के साथ उन्हें भी उपस्थित रहने की अनुमति देने की मांग की है. दिनेश शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने अदालत से मांग की है कि न केवल सर्वेक्षण उनकी उपस्थिति में सम्पन्न कराया जाए, बल्कि उसके बाद अमीन द्वारा रिपोर्ट तैयार कर उन्हीं की उपस्थिति में अदालत में पेश की जाए, जिससे वह सारी प्रक्रिया के भली प्रकार सम्पन्न होने की पुष्टि कर सकें.

उन्होंने यह भी कहा है कि ईदगाह परिसर में हिन्दू मंदिर के साक्ष्य कहां-कहां मौजूद हैं इसमें वह ईदगाह के सर्वेक्षण के दौरान अमीन की अपेक्षित मदद कर सकते हैं.फिलहाल अदालत ने उनके मामले में कोई निर्णय नहीं दिया है.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/TqxugJK

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw