google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: अमेरिकी शख्स के पास है खुद की लाइब्रेरी, जिसमें मौजूद हैं 32,000 किताबें, वायरल हो रही है तस्वीर

best

Friday, January 27, 2023

अमेरिकी शख्स के पास है खुद की लाइब्रेरी, जिसमें मौजूद हैं 32,000 किताबें, वायरल हो रही है तस्वीर

कहा जाता है कि किताबों से जानकारी मिलती है. किताबों से दोस्ती करने वाले इतिहास रचते हैं. इस दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो किताबों के शौकीन हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें किताब रखने का शौक है. सोचिए, कोई इंसान घर में कितनी किताबें रख सकता है? 1 हज़ार या 5 हज़ार. अमेरिका का एक शख्स अपने घर में 32,000 किताबें रख चुका है. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया शेयर भी की है, जो काफी वायरल हो रही है.

तस्वीर देखें

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक लाइब्रेरी मौजूद है. यह कोई सार्वजनिक लाइब्रेरी नहीं बल्कि निजी लाइब्रेरी है. ओ नील गियर अमेरिका के रहने वाले हैं. उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में उन्होंने लिखा है- ये हमारी निजी लाइब्रेरी है. इस लाइब्रेरी में करीब 32 हज़ार किताबें हैं. इतने में तो लोग बोट या कार खरीद लेते हैं.

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है. इस लाइब्रेरी को देखने के बाद लोग पूरी तरह से हैरान हैं. कई लोग इस तस्वीर को देखने के बाद कमेंट कर रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये तो बहुत ही शानदार लाइब्रेरी है. क्या इसमें मैं पढ़ाई कर सकता हूं. वहीं इस तस्वीर पर एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- वाकई में आपको मान गया हूं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/dQ7p4Yr

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw