google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: गुजरात कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 38 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को किया निलंबित

best

Friday, January 20, 2023

गुजरात कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 38 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को किया निलंबित

गुजरात कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ एक बड़ा फैसला लिया है. पार्टी ने ऐसे 38 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है जिन्हें कुछ महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाया गया था.  पार्टी ने दोषी पाए गए लोगों को अगले छह साल के लिए निलंबित किया है. पार्टी संयोजक बालूभाई पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि गुजरात कांग्रेस की अनुशासन समिति ने इस महीने दो बार बैठक की और अब तक 95 लोगों के खिलाफ 71 शिकायतें प्राप्त हुई हैं.

पटेल ने बताया कि हमने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 38 पार्टी कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया है. अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. आठ कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी गई है. उन्होंने कहा कि सुरेंद्रनगर जिला अध्यक्ष रायभाई राठौड़, नर्मदा जिला अध्यक्ष हरेंद्र वलंद और नांदोद के पूर्व विधायक पी. डी. वसावा उन 38 लोगों में शामिल हैं जिन्हें पार्टी से निलंबित किया गया है.

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महज 17 सीटें जीतीं थी. जबकि भारतीय जनता पार्टी ने रिकॉर्ड 156 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/D6827nL

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw