google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: अंकित तिवारी ने रिलीज किया इस साल का पहला, 'बंदा तेरा आशिक हो गया' सुन हो जाएंगे दीवाने

best

Saturday, January 7, 2023

अंकित तिवारी ने रिलीज किया इस साल का पहला, 'बंदा तेरा आशिक हो गया' सुन हो जाएंगे दीवाने

अपने हालिया म्यूजिक लेबल को लॉन्च करने की कामयाबी से उत्साहित बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी ने 7 जनवरी 2023 को 'साया स्टूडियो' म्यूजिक लेबल के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना नया रोमांटिक सिंगल 'बंदा तेरा आशिक हो गया' रिलीज कर दिया है. इस तरह संगीत प्रेमियों को नए साल की सौगात देते हुए अंकित तिवारी ने 2023 का अपना पहला गाना रिलीज किया है. रोमांटिक सॉन्ग 'बंदा तेरा आशिक हो गया' में मशहूर भारतीय यूट्यूबर अमित शर्मा उर्फ 'क्रेजी एक्सवाईजेड' की प्यारी सी प्रेम कहानी को दिखाया गया है. 

वीडियो में अंकित तिवारी की आवाज अमित शर्मा पर खूब जम रही है. इस गाने को थाईलैंड के हसीन नजारों के बीच शूट किया गया है जिसकी वजह से इस गाने से जुड़े इमोशंस और कहानी भी दिल में उतर जाने वाली बन पड़ी है. 'बंदा तेरा आशिक हो गया' में हरप्रीत के सिंह का म्यूजिक है जबकि इसके शानदार लिरिक्स ओबिद आजम आजमी ने लिखे हैं. 

गाने के बारे में पूछे जाने पर, सिंगर अंकित तिवारी ने कहा, ‘यह एक, प्यारा और जीवंत रोमांटिक सॉन्ग है, जो प्रेमियों के अटूट बंधन को तो दिखाता ही है इसके अलावा यह भी बताता है कि कैसे दो लोगों के बीच प्रेम कहानी परवान चढ़ती है. म्यूजिक वीडियो की प्रोड्यूसर अंजना शाह के साथ कोलैबोरेट करने का अनुभव काफी कमाल का रहा. मुझे उम्मीद है कि मैंने इस सॉन्ग के साथ न्याय किया है और इसमें जिस तरह की गहराई की जरूरत थी, उसे भी पिरोने में कामयाब रहा हूं. मैं इस सॉन्ग पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए बेहद उत्सुक हूं और उम्मीद करता हूं कि यह नए साल में लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला सकेगा.' साया स्टूडियो का लक्ष्य दर्शकों को अलग-अलग शैलियों के गाने देने का है और इस बार यह मेलॉडियस सॉन्ग लेकर आए हैं, जिसे आप बार-बार सुनना चाहेंगे. इसलिए हर कोई इसे बहुत ही प्यार के साथ सुनना न भूले.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/kM2JvOU

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw