देश के जाने माने हिन्दी कवि कुमार विश्वास को भला कौन नहीं जानता है? लोग उनकी रचनाओं को सुनकर हिन्दी से प्यार लगते हैं. एक बात सच है कि वर्तमान में उन्होंने युवकों और युवतियों को हिन्दी से प्रेम करना सिखाया. कुमार विश्वास की कई रचनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हैं. अभी हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें विदेशी युवक उनकी एक प्रसिद्ध कविता को गाते हुए नज़र आते हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने इस वीडियो को शेयर किया है. लोगों को ये वीडियो बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है.
देखें वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तंजानिया के युवकों ने कुमार विश्वास की कविता को अपने शब्दों में एक साथ गाकर इस कविता और सुंदर बना दिया है. सोशल मीडिया पर यह लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कुमार विश्वास ने एक कैप्शन भी लिखा है. कैप्शन में लिखा है- विश्व के अनेक देशों से लोग हिंदी की कविताएँ गाते हुए वहाँ के नागरिकों के वीडियो भेजते हैं. रूस के क्रेमलिन से हों या सऊदी अरब के शेख़ हों, हिंदी को अपने उच्चारण के अनुसार मान देते ये सब लोग मेरे प्यार के सूत्रधार हैं. आज विश्व हिंदी दिवस पर मिला यह वीडियो एक महत्वपूर्ण उपहार है. आभार मेरे देश, आभार मेरी भाषा, जिसने मुझे उन देशों के भी प्यार से जोड़ा जो मेरे विस्तार की सीमा तक में नहीं थे.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/rYGkoP1
No comments:
Post a Comment