google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: दिल्ली : फैक्ट्री में लिफ्ट के गिरने से तीन की मौत, जांच में जुटी पुलिस

best

Sunday, January 8, 2023

दिल्ली : फैक्ट्री में लिफ्ट के गिरने से तीन की मौत, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में लिफ्ट गिरने की घटना सामने आई है. अभी तक मिली रही जानकारी के अनुसार इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. पुलिस ने मृतकों की पहचान 30 वर्षीय कुलवंत सिंह, 26 वर्षीय दीपक कुमार और 33 वर्षीय सनी के रूप में की है. जबकि घायल हुए शख्स की पहचान सूरज के रूप में की गई है. पुलिस फिलहाल इस हादसे की जांच में जुटी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो हम फैक्ट्री के मालिक और उस दौरान वहां काम करे अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर सकते हैं. 

गौरतलब है कि मुंबई में चार जनवरी को एक ऐसी ही घटना में 25 मंजिला इमारत में लगी ‘लिफ्ट' दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. उस दौरान एक युवक की मौत हो गई थी. यह घटना मुंबई के विक्रोनी इलाके में हुई थी. 

पूर्वी मुंबई उपनगर के स्टेशन रोड स्थित सिद्धिविनायक सोसाइटी में दुर्घटना के समय कांच के केबिन वाली लिफ्ट में चार लोग सवार थे तथा गिरने के बाद वे भू-तल पर लिफ्ट में फंस गए थे. सूचना पर दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और लिफ्ट का दरवाजा खुलवाया था. चार लोगों में से तीन लिफ्ट से खुद बाहर आ गए थे. दमकलकर्मियों ने चौथे व्यक्ति को बाहर निकाला था. उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/iHe1kst

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw