google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर को बताया छुपा रुस्तम, एक्टर के बारे में बताई ये खासियत

best

Wednesday, January 18, 2023

आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर को बताया छुपा रुस्तम, एक्टर के बारे में बताई ये खासियत

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के स्टार कपल में से एक हैं. पिछले साल यह दोनों अपनी शादी और फिर मामा-पिता बन खूब सुर्खियां बटोरी थीं. आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर के बारे में अक्सर इंटरव्यू और मीडिया के सामने कई खुलासे करती रहती हैं. अब उन्होंने बताया है कि रणबीर कपूर बेहद शानदार फोटोग्राफर हैं. पति के बारे में यह खुलासा आलिया भट्ट ने मीडिया से रूबरू होते हुए किया है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में मुंबई प्रेस क्लब पहुंचे.

यहां पहुंचकर स्टार कपल ने मीडिया से ढेर सारी बातें भी की. पैपराजी और सेलिब्रिटी के रिश्ते के बारे में बात करते हुए आलिया भट्ट ने बताया है कि रणबीर कपूर छुपा रुस्तम फोटोग्राफर हैं और उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में उनके जैसा शानदार फोटोग्राफर नहीं देखा है. आलिया भट्ट ने कहा, 'छुपा रुस्तम बहुत अच्छे फोटोग्राफर यहां हैं. इंस्टाग्राम पर हैं नहीं ये. लेकिन मेरी जिंदगी में रणबीर जैसा कोई भी अच्छी फोटोग्राफर नहीं हैं.'

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दोनों कलाकारों के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे  रहे हैं. आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पिछले साल 6 नवंबर को अपने पहले बच्चे, एक बेटी का स्वागत किया था. अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ अपनी बेटी के आने की खबर की घोषणा की, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर में हमारी बच्ची यहां है. और वह कितनी जादुई लड़की है. हम आधिकारिक तौर पर प्यार से फूट रहे हैं - धन्य हैं. और जुनूनी माता-पिता! आलिया और रणबीर को प्यार, प्यार, प्यार.'



from NDTV India - Latest https://ift.tt/JsNRkXS

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw