google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: गुजरात तट के पास मछली पकड़ने वाली नौका में आग, तटरक्षक बल ने त्वरित कार्रवाई कर सातों लोगों को बचाया

best

Monday, January 16, 2023

गुजरात तट के पास मछली पकड़ने वाली नौका में आग, तटरक्षक बल ने त्वरित कार्रवाई कर सातों लोगों को बचाया

गुजरात तट के पास अरब सागर में मछली पकड़ने वाली एक नौका में सोमवार को आग लगने की सूचना मिलने पर भारतीय तटरक्षक बल ने त्वरित कार्रवाई कर नौका पर सवार सभी सात लोगों को बचा लिया. तटरक्षक बल ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि पोरबंदर स्थित बल के समुद्री बचाव उप केंद्र को पूर्वाह्न नौ बजकर करीब 45 मिनट पर तट से 50 किलोमीटर दूर ‘जय भोले' नामक नौका में आग लगने की आपात सूचना मिली. बल ने बताया कि खोजी पोत सी-161 और सी-156 को तत्काल उस स्थान पर भेजा गया और बचाव कार्य के लिए तटरक्षक बल के पोरबंदर हवाई ठिकाने से एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) को रवाना किया गया. 

बयान में कहा गया है, ‘‘पूर्वाह्न 10 बजकर करीब 20 मिनट पर मौके पर पहुंची तटरक्षक बल की टीम ने पाया कि आग बुझाने में असफल रहने पर चालक दल के सदस्यों ने नौका छोड़ दी थी. नौका पर सवार सात लोगों में से दो को डिंगी नौका से बचाया गया, जो नजदीक ही थी, जबकि पांच अन्य लापता थे.”

इसमें कहा गया है, “इसके बाद समुद्र और हवा में करीब दो घंटे तक समन्वयित अभियान चलाकर चालक दल के पांचों लापता सदस्यों को खोजा गया और हेलीकॉप्टर के माध्यम से तट पर लाया गया.''

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बचाए गए पांचों लोगों को अपराह्न करीब एक बजे पोरबंदर हवाई ठिकाने लाया गया, जबकि डिंगी से बचाए गए दो लोगों में से एक गंभीर रूप से घायल था. 

बल ने बताया, ‘‘घायल को सी-161 पोत पर ले जाया गया और तटरक्षक बल की टीम द्वारा समुद्र में ही प्राथमिकी उपचार करने के बाद उसे पोरबंदर लाया गया.''



from NDTV India - Latest https://ift.tt/UobH3ep

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw