google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी का बनना है बेस्ट फ्रेंड तो करना होगा यह बहुत ही स्पेशल काम

best

Monday, January 16, 2023

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी का बनना है बेस्ट फ्रेंड तो करना होगा यह बहुत ही स्पेशल काम

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता हमेशा चर्चा में रहती हैं. वह इस शो में बबीता जी का किरदार निभाती हैं. अपने इस किरदार से मुनमुन दत्ता ने घर-घर में काफी सुर्खियां बटोरी हुई हैं. अपने शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं. मुनमुन दत्ता की काफी फैन फॉलोइंग हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं.

मुनमुन दत्ता अब अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा में हैं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि उनका बेस्ट फ्रेंड बनने के लिए लोगों को क्या करना होगा. मुनमुन दत्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में वह ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में मुनमुन दत्ता एक डिनर टेबल के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं. वह टेबल कई तरह की डिश रखी हुई हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने खास कैप्शन लिखा है.

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मुझे कुछ कोरियाई और जापानी खाना दो तो तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो.' सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता का यह पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है. अभिनेत्री के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा, 'ये सब खान के बाद टाइट कैसे मैनेज करती हो.' दूसरे ने लिखा, 'कोई बात नहीं तुम्हारी पसंद ही डिश जल्द ऑर्डर करता हूं.' इसके अलावा और भी कई फैंस ने पोस्ट पर कमेंट किए हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/VMysWa7

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw