google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मध्यप्रदेश : मदरसे में छात्रों ने अनोखे अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस, मानव श्रृंखला बनाकर बनाया भारत का नक्शा

best

Thursday, January 26, 2023

मध्यप्रदेश : मदरसे में छात्रों ने अनोखे अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस, मानव श्रृंखला बनाकर बनाया भारत का नक्शा

मध्य प्रदेश के इंदौर के एक मदरसे में दीन के साथ-साथ दुनिया की पढ़ाई भी कराई जाती है. इस मदरसे से पढ़कर बच्चे ग्रेजुएट भी हो गए हैं. इसी आधुनिक मदरसे में गणतंत्र दिवस एक अलग अंदाज में मनाया गया. तैबा इस्लामिक कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर छात्रों द्वारा जश्न मनाया गया. इस मौके पर छात्रों द्वारा कॉलेज प्रांगण में ध्वजारोहण कर खजराना दरगाह मैदान तक रैली निकाली गई और खजराना दरगाह मैदान पर मानव श्रृंखला बनाकर भारत का नक्शा बनाया गया. इस मौके पर देवा इस्लामिक कॉलेज के प्रोफेसर ज़हूर मिस्बाई ने कहा कि हमने भाईचारे की मिसाल देते हुए इस नक्शे की शक्ल बनाई है.

जिस तरह भारत मे सभी मज़हब, जाति और संप्रदाय के लोग मिल जुलकर रहते हैं. उसी तरह हमने कॉलेज के हर उम्र के बच्चों को साथ लेकर इस नक़्शे को बनाया है. भारत का नक्शा बनाने वाले छात्रों में शामिल छात्रों ने इस कार्यक्रम में शामिल होने पर खुशी इज़हार की.छात्रों ने कहा कि हम यही चाहते हैं कि जिस तरह हमारे मुल्क़ में सभी लोग मोहब्बत के साथ रहते हैं वैसे ही रहें और मुल्क़ को आगे बढ़ाए. छात्र ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारा मुल्क दुनिया में अमन और चैन का गहवारा बने.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ebrd9Nj

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw