google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: जम्मू-कश्मीर : राजौरी जिले के गांव में संदिग्‍ध के घर में घुसने की सूचना मिलने पर ग्रामीण ने चलाईं गोलियां

best

Monday, January 9, 2023

जम्मू-कश्मीर : राजौरी जिले के गांव में संदिग्‍ध के घर में घुसने की सूचना मिलने पर ग्रामीण ने चलाईं गोलियां

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के एक गांव में सोमवार शाम को संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद एक ग्रामीण ने अपनी बंदूक से गोलियां चलाई. सूत्रों ने बताया कि मुरादपुर गांव के मेहता मोहल्ला में एक लड़की चिल्लाती हुई बाहर आई कि उसके घर में एक व्यक्ति घुस गया है. उन्होंने बताया कि तत्काल एक ग्रामीण ने देसी बंदूक से हवा में गोलियां चलाई. उन्होंने बताया कि घटना के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)के जवान गांव पहुंचे और घर के आसपास तलाशी ली, लेकिन कोई नहीं मिला. ग्रामीण रणजीत तारा ने बताया कि लड़की घर में खाना बना रही थी और तभी वह बाहर आई और कहा कि कोई घर में घुस गया है.

उन्होंने बताया कि कौशल नामक ग्रामीण ने हवा में गोलियां चलाई और घुसपैठिया फरार हो गया. तारा के मुताबिक, ऐसा प्रतीत होता है कि संदिग्ध घर के पिछले दरवाजे से भाग गया. सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह आतंकवादियों ने राजौरी जिले के डांगरी गांव में हमला कर सात लोगों की हत्या कर दी थी और कई अन्य को घायल कर दिया था.

ये भी पढ़ें- 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/zaoZbif

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw