google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: नौ साल से बड़े पर्दे से गायब हैं 'बचना ऐ हसीनो' की ये एक्ट्रेस, बिग बॉस में भी आजमा चुकी हैं किस्मत

best

Thursday, January 19, 2023

नौ साल से बड़े पर्दे से गायब हैं 'बचना ऐ हसीनो' की ये एक्ट्रेस, बिग बॉस में भी आजमा चुकी हैं किस्मत

बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिन्हें अपने करियर के शुरुआती दौर में खूब सफलता मिली, लेकिन वो कुछ ही समय बाद बड़े पर्दे से गायब हो गए. उन्हीं में से एक है एक्ट्रेस मिनीषा लांबा, जिन्होंने 2005 से लेकर 2014 तक कई हिंदी फिल्मों में काम किया. लेकिन उसके बाद से ही वो बड़े पर्दे से गायब हैं. हालांकि वह 2014 में बिग बॉस के आठवें सीजन में भी नजर आ चुकी हैं. अब मिनीषा लांबा क्या करती हैं, उनकी पर्सनल लाइफ कैसी है और अब वह कैसी दिखती हैं आइए हम आपको बताते हैं.

मिनीषा लांबा का जन्म 18 जनवरी 1985 को नई दिल्ली में एक सिख परिवार में हुआ था. उन्होंने जिमी शेरगिल के साथ 2005 में आई फिल्म 'यहां' से करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 2008 में आई फिल्म 'बचना ऐ हसीनो' में मिली. जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और बिपाशा बसु के साथ काम किया था. 

मिनीषा लांबा ने 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड', 'वेल डन अब्बा', 'भेजा फ्राई' जैसी फिल्म में काम किया. इसके बाद वो 2014 में टेलीविजन के सबसे विवादित शो बिग बॉस 8 में भी नजर आई थी, लेकिन इसके बाद से वह छोटे और बड़े पर्दे से गायब हैं.

मिनीषा लांबा का प्रोफेशनल करियर भले ही बहुत सफल ना हो, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है. उन्होंने 6 जुलाई 2015 को पूजा बेदी के चचेरे भाई रेयान थाम से शादी की थी, जो जुहू नाइटक्लब ट्रिलॉजी के मालिक हैं. लेकिन उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और शादी के 5 साल बाद ही 2020 में ही दोनों अलग हो गए.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तलाक लेने के कुछ समय बाद से ही मिनीषा आकाश मलिक नाम के शख्स को डेट कर रही हैं. एक पोकर चैंपियनशिप के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और तभी से दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं.

भले ही मिनीषा लांबा बड़े पर्दे से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर वो खूब एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके लगभग छह लाख फॉलोअर्स हैं और वह अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/rOmIDwL

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw