google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Honey Trap: रिटायर्ड पाक अधिकारी के खुलासे पर मचा बवाल, 'Ms Marvel' की एक्ट्रेस ने ऐसे की बोलती बंद

best

Tuesday, January 3, 2023

Honey Trap: रिटायर्ड पाक अधिकारी के खुलासे पर मचा बवाल, 'Ms Marvel' की एक्ट्रेस ने ऐसे की बोलती बंद

पाकिस्‍तान के एक पूर्व सैनिक ने पाकिस्तान की फिल्म जगत को लेकर ऐसा दावा किया है, जिसे लेकर बवाल मचा है. लंदन में रहने वाले पूर्व सैन्‍य अधिकारी और पूर्व सैनिकों की सोसायटी के प्रवक्‍ता रह चुके मेजर रिटायर आदिल राजा ने आरोप लगाया है कि पाकिस्‍तानी सेना के आला अधिकारी एक्ट्रेस का इस्‍तेमाल देश के बड़े नेताओं को 'हनी ट्रैप' करने के लिए करते थे. 

आदिल राजा ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और आईएसआई चीफ रह चुके जनरल फैज पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पूर्व सैनिक के अनुसार बाजवा और फैज अभिनेत्रियों को खुफिया एजेंसी के मुख्‍यालय या सेफ हाउस में बुलाते थे और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते थे. हालांकि, उन्होंने किसी एक्ट्रेस का नाम खुलकर नहीं लिया है. लेकिन उन्होंने नाम का पहला अक्षर बता इशारा जरूर किया है. 

इसके बाद इंटरनेट यूजर्स ने आदिल राजा के बताए गए पहले अक्षरों को सर्च करना शुरू कर दिया. यूजर्स इस नतीजे पर पहुंचे कि बताए गए नाम सजल अली, माहिरा खान, कुबरा खान और महविश हयात हो सकते हैं.

सजल अली ने दिया जवाब
पाकिस्‍तानी अभिनेत्री सजल अली ने आदिल राजा के बयान पर प्रतिक्रया देते हुए कहा है कि यह बहुत दुख की बात है कि हमारा देश नैतिक रूप से दूषित और बदसूरत होता जा रहा है, चरित्र हनन मानवता और पाप का सबसे बुरा रूप है.वहीं कुब्रा खान ने आदिल राजा के दावे की कड़ी निंदा की है. इसके साथ ही उनके फैंस ने अभिनेत्रियों को मानहानि का मुकदमा करने की सलाह दी है. 

कुब्रा खान ने लगाई क्लास
कुब्रा खान ने भी पूर्व सैन्य अधिकारी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि वह उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगी. एक इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा, 'मैं शुरू में चुप रही क्योंकि जाहिर है कि एक नकली वीडियो मेरे अस्तित्व पर हावी नहीं होने वाला है, लेकिन ये काफी है और बहुत है."

उन्होंने आगे लिखा,"आपको लगता है कि कोई शख्स मुझपे बैठे बिठाये उंगली उठाएंगे और मैं चुप रहूंगी. ये आपकी सोच है. मिस्टर आदिल राजा लोगों पर आरोप लगाने से पहले सबूत लेकर आओ. तुमने जो दावे किए हैं, उसे साबित करने के लिए तुम्हारे पास 3 दिन हैं, अगर नहीं कर पाते हो तो फिर अपना बयान वापस लेकर पब्लिकली मुझसे माफी मांगों या फिर मैं तुमपर एक्शन लूंगी. मैं किसी के बाप से नहीं डरती.  "


महविश हयात ने भी लगाई फटकार
कुबरा खान के बाद महविश हयात ने भी आदिल राजा को खरी-खोटी सुनाई है. हयात ने अपनी पोस्ट में लिखा-सस्ती शौहरत हासिल करने के लिए कुछ लोग इंसानियत के दर्जे से भी गिर जाते हैं. उम्मीद करती हूं कि तुम अपना 2 मिनट का फेम एन्जॉय कर रहे होगे. मैं एक एक्ट्रेस हूं, तो इसका ये मतलब नहीं है कि मेरा नाम मिट्टी में मिलाया जाएगा. बेबुनियाद आरोप लगाने पर तुम्हें शर्म आनी चाहिए और इससे भी ज्यादा शर्म उन लोगों को आनी चाहिए, जो उसकी बातों पर आंख पर पट्टी बांधकर यकीन कर रहे हैं. ये हमारे समाज की बीमार मानसिकता को दर्शाता है. मैं किसी को अपना नाम इस तरह से बदनाम करने की इजाजत नहीं दूंगी.  

आदिल राजा के इस बयान के बाद उनकी चौतरफा आलोचना हो रही है. विवादों में घिरते  रिटायर्ड सैन्य अधिकारी ने सफाई भी दी है. उन्‍होंने कहा है कि मैंने जिन नामों को बताया है, उन नामों से पाकिस्‍तान समेत पूरी दुनिया में कई मॉडल और अभिनेत्रियां हैं. 

ये भी पढ़ें:-

"हां- मैं प्लेबॉय था": कथित ऑडियो क्लिप को लेकर इमरान खान का पूर्व पाक आर्मी चीफ बाजवा पर हमला

"इमरान खान पर चार जगहों से हुई गोलीबारी, तीन और हमलावर शामिल": जांच टीम



from NDTV India - Latest https://ift.tt/t02A5FB

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw