google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: MP: 'हाथ पैर तोड़ो यात्रा' को लेकर कमेंट करने पर कांग्रेस नेता निलेश जैन के खिलाफ केस

best

Friday, January 27, 2023

MP: 'हाथ पैर तोड़ो यात्रा' को लेकर कमेंट करने पर कांग्रेस नेता निलेश जैन के खिलाफ केस

कांग्रेस के जबलपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष निलेश जैन के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए शुक्रवार को यहां मामला दर्ज किया गया है. जैन ने बृहस्पतिवार को यहां कांग्रेस की एक जनसभा को मंच से संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘मैं तमाम लोगों से कहना चाहूंगा कि (कांग्रेस की) ‘भारत जोड़ो यात्रा' भी हो गई है, आज से ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा' भी शुरू हो गई है. इसके बाद अगर हमारी कोई सुनवाई नहीं होती, तो पूरे जबलपुर में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अब कांग्रेस का अगला अभियान ‘हाथ-पांव तोड़ो अभियान' होना चाहिए.''

जैन के इस बयान का वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने लिखा, ‘‘कांग्रेस का अगला अभियान ‘हाथ-पांव तोड़ो' अभियान… यह है जबलपुर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष निलेश जैन जो इस तरह की भाषा बोल रहे हैं. इसके पहले इनके एक पूर्व मंत्री (राजा पटेरिया) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हिंसा भरी टिप्पणी कर चुके है और अभी तक जेल में हैं.''

शाहपुरा पुलिस थाने के निरीक्षक एस.एल. वर्मा ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जबलपुर जिले के ग्रामीण अध्यक्ष राजमणि सिंह की शिकायत पर जैन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 504 सहित संबंधित धाराओं के तहत यह प्राथमिकी दर्ज की गई है.

उन्होंने कहा कि सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि जैन कह रहे हैं कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अब कांग्रेस का अगला अभियान ‘हाथ-पांव तोड़ो अभियान' होना चाहिए. पुलिस अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि जैन ने बृहस्पतिवार को जबलपुर में आयोजित अपनी पार्टी की जनसभा के दौरान यह आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Bc03hid

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw