google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: PM मोदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से की बातचीत, बच्चों का ऐसे किया मार्गदर्शन

best

Tuesday, January 24, 2023

PM मोदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से की बातचीत, बच्चों का ऐसे किया मार्गदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को 7 लोक कल्याण मार्ग (7 Lok Kalyan Marg)स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) विजेताओं के साथ बातचीत की. प्रधानमंत्री ने सभी पुरस्कार विजेताओं को स्मृति चिन्ह (Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar) भेंट किए. उनकी उपलब्धियों पर एक-एक करके चर्चा की, जिसके बाद पूरे समूह के साथ बातचीत हुई. उन्होंने अनौपचारिक माहौल में खुले दिल से बातचीत की. बच्चों ने प्रधानमंत्री से कई विषयों के बारे में कई सवाल पूछे. साथ ही उनके सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर पीएम से मार्गदर्शन मांगे.

प्रधानमंत्री ने पुरस्कार विजेताओं को सुझाव दिया कि वे जीवन में आगे बढ़ने के लिए छोटी समस्याओं को हल करके शुरुआत करें. धीरे-धीरे क्षमता का निर्माण करें. क्षमता बढ़ाएं और बड़ी समस्याओं को हल करने के लिए आत्मविश्वास विकसित करें. मानसिक स्वास्थ्य और बच्चों के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस समस्या को दूर करने और ऐसे मुद्दों से निपटने में परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बात की.

इन विषयों पर हुई चर्चा
बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा कई अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई, जिनमें शतरंज खेलने के लाभ, कला और संस्कृति को करियर के रूप में लेना, अनुसंधान और नवाचार, आध्यात्मिकता आदि शामिल हैं.

6 श्रेणियों में दिया जाता है ये पुरस्कार
भारत सरकार 6 श्रेणियों नवाचार, समाज सेवा, शैक्षिक, खेल, कला एवं संस्कृति और वीरता में बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करती रही है. प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिया जाता है.

ये हैं विजेताओं के नाम
इस वर्ष बाल शक्ति पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों के तहत देश भर से 11 बच्चों को पीएमआरबीपी-2023 के लिए चुना गया है. 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पुरस्कार विजेताओं में 6 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं, जिनके नाम हैं: आदित्य सुरेश, एम. गौरवी रेड्डी, श्रेया भट्टाचार्जी, संभव मिश्रा, रोहन रामचंद्र बहिर, आदित्य प्रताप सिंह चौहान, ऋषि शिव प्रसन्ना, अनुष्का जॉली, हनाया निसार, कोलागाटला अलाना मीनाक्षी और शौर्यजीत रंजीतकुमार खैरे.

ये भी पढ़ें:-

देश भर के 11 बहादुर बच्चों से पीएम मोदी ने की बात, ट्वीट कर कहा- आप सभी हमारे हीरो हैं!

भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए M. Gauravi Reddy को मिला 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार'

17 साल के आदित्य प्रताप सिंह ने पानी में सूक्ष्म प्लास्टिक का पता लगाया, पीएम मोदी हैं बैहद ख़ुश



from NDTV India - Latest https://ift.tt/jVRul5c

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw