google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: RRR के 'नाटू-नाटू' को लिखने में लगे 17 महीने, गीतकार ने NDTV को बताया- क्यों खास है ये गाना?

best

Wednesday, January 11, 2023

RRR के 'नाटू-नाटू' को लिखने में लगे 17 महीने, गीतकार ने NDTV को बताया- क्यों खास है ये गाना?

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित 80वें 'गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023' में एसएस राजामौली की फिल्म RRR ने इतिहास रचा है. RRR के गाने 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता है. इस उपलब्धि पर फैंस और सेलेब्स खुशी से झूम रहे हैं. इस गाने को लिखने वाले तेलुगू के मशहूर गीतकार और सिंगर चंद्रबोस ने NDTV से खास बातचीत की. चंद्रबोस ने बताया कि इस फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' को खिलने में उन्हें 17 महीने लग गए थे. 'गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स' में अपने गाने के लिए अवॉर्ड लेते हुए 'नाटू नाटू' के कंपोजर एमएम कीरावाणी भी इमोशनल हो गए थे. उन्होंने स्टेज से पूरी टीम को बधाई दी थी.

ये गाना तेलुगू में लिखा गया था, लेकिन बाद में इसे हिंदी के लिए 'नाचो नाचो' के नाम से लिखकर कम्पोज किया गया था. चंद्रबोस ने NDTV को बताया, "मुझे RRR के निर्देशक एसएस राजामौली ने फिल्म में एक खास सीन के लिए गाना लिखने के लिए कहा था. मैंने तीन गाने लिखे और उन्हें पेश किया. उन्हें इनमें से 'नाटू नाटू' सबसे अच्छा लगा." हालांकि, गाने को पूरा करना आसान नहीं था, क्योंकि इसे परफेक्ट होने में काफी समय लगा.

चंद्रबोस ने कहा, "मैंने आधे दिन में 90% गीत लिखे. निर्देशक ने उन्हें पहली बार में ही पसंद कर लिया. बाकी 10% को पूरा होने में एक साल और 7 महीने लगे." चंद्रबोस ने जूनियर एनटीआर और राम चरण पर फिल्माये गए इस गाने के लिए ग्रामीण परंपराओं के विषयों पर बोल लिखे. उन्होंने एनडीटीवी से कहा, "यह गीत ग्रामीण जीवन, भोजन और कृषि के विषयों को छूता है."

चंद्रबोस ने अब तक लिखे 3600 गाने
चंद्रबोस का पूरा नाम कनुकुंतला सुभाष चंद्रबोस है. एक गीतकार के रूप में चंद्रबोस ने 1995 में आई फिल्म 'ताजमहल' से करियर की शुरुआत की. अपने 27 साल के करियर में उन्होंने 850 से ज्यादा फिल्मों के लिए करीब 3600 गाने लिखे हैं. गीतकार के रूप में चंद्रबोस को दो राज्य नंदी पुरस्कार, दो फिल्मफेयर पुरस्कार और दो SIIMA पुरस्कार मिल चुके हैं.

किसने गाया 'नाटू नाटू' सॉन्ग?
'नाटू नाटू' गाने को राहुल सिपलीगंज और काल भैरवा ने मिलकर गाया है. इस गाने का लिरिकल वर्जन 10 नवंबर, 2021 को रिलीज किया गया था. हालांकि, कम्प्लीट वीडियो सॉन्ग 11 अप्रैल, 2022 को रिलीज हुआ था. इसी गाने के तमिल वर्जन को 'नाटू कोथू', कन्नड़ में 'हल्ली नाटू', मलयालम में 'करिनथोल' और हिंदी वर्जन में 'नाचो नाचो' के नाम से रिलीज किया गया. गाने के वीडियो में फिल्म के लीड एक्टर्स रामचरण तेजा और जूनियर एनटीआर ने डांस किया है. गाने की कोरियाग्राफी प्रेम रक्षित ने की है. 

यूक्रेन में शूट किया गया था नाटू-नाटू 
बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने से कुछ महीनों पहले 'नाटू-नाटू' गाने को मरिंस्की पैलेस (यूक्रेन का प्रेसिडेंशियल पैलेस) में शूट किया गया था. गाने को अगस्त, 2021 में फिल्माया गया था. गाने का हुक स्टेप इतना ज्यादा वायरल हुआ कि लोगों ने सोशल मीडिया पर इसके साथ कई वीडियो बनाए. 

'नाटू-नाटू' गाने के रिलीज होने के महज 24 घंटों के भीतर इसके तेलुगू वर्जन को 17 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया था. यह तेलुगू का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गीत भी बन चुका है.

ये भी पढ़ें:-

RRR के 'गोल्डन ग्लोब' अवॉर्ड जीतते ही बेड से उठकर 'नातू नातू' पर डांस करने लगे शाहरुख, राजामौली को इस अंदाज में दी बधाई

"हम सब पहले भारतीय हैं": फिल्म RRR पर किए ट्वीट को लेकर आंध्र के CM पर भड़के अदनान सामी

Golden Globe Awards: 'नाटू-नाटू' को मिला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड् तो सिंगर ने इस पॉपुलर डिश के साथ जीत को किया सेलिब्रेट



from NDTV India - Latest https://ift.tt/si7O8hE

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw