Boy Dancing After Taking Gutkha: शादी फंक्शन में अक्सर एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब और हैरतअंगेज डांस परफॉर्मेंस देखने को मिलते रहते हैं, जिसे देखकर कई बार लोगों के दिमाग का दही हो जाता है. कभी डीजे पर नागिन डांस हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है, तो कभी मुर्गा जैसे अजीबोगरीब डांस मूव्स लोगों का हंसा-हंसाकर बुरा हाल कर देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही डांस वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह जा रही हैं. यूं तो गुटखा सेहत के लिए बेहद हानिकारक है और ये जानलेवा भी साबित हो सकता है.
दरअसल, इस बार मार्केट में नया आया है गुटखा डांस. नागिन और मुर्गा डांस के बाद अब बस शायद इसी डांस की कमी थी....वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का बलखाते हुए गुटखा मुंह में रखकर चबाते हुए बड़ा ही अतरंगी डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आ रहा है. यूं तो इंटरनेट पर एक से बढ़कर एक डांस मूव्स की भरमार मौजूद है, लेकिन यकीनन ये वीडियो हर किसी को पसंद आएगा. वीडियो में एक लड़का डांस प्लोर पर अपने अतरंगी डांस से आग लगाता नजर आ रहा है.
यहां देखें वीडियो
इस हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देने वाले वीडियो में एक साथ कई लोग डांस करते नजर आ रहे हैं, जिनमें से एक लड़के पर कैमरे की नजरें जाकर थम जाती हैं. वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि, लड़का गुटखा बना रहा है. वीडयो में आगे लड़का हाथ की हथेली पर गुटखा रखते हुए बनाते नजर आ रहा है, जिसके बाद वो इसे मुंह में रखकर सबके बीच डांस करने लगता है. यूं तो गुटखा सेहत के लिए बेहद हानिकारक है और ये जानलेवा भी साबित हो सकता है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो butterfly__mahi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लोग खूब देख और पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 3 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो को देख लोग तरह-तरह के अजीबोगरीब रिएक्शन दे रहे हैं.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/9ZqXlh5
No comments:
Post a Comment