google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बांग्लादेश में शरारती तत्वों ने 14 हिंदू मंदिरों में की तोड़फोड़ : पुलिस

best

Sunday, February 5, 2023

बांग्लादेश में शरारती तत्वों ने 14 हिंदू मंदिरों में की तोड़फोड़ : पुलिस

पश्चिमोत्तर बांग्लादेश में अज्ञात व्यक्तियों ने श्रृंखलाबद्ध सुनियोजित हमले करके 14 हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.ठाकुरगांव में बलियाडांगी “उपजिले” स्थित एक हिंदू समुदाय के नेता बिद्यनाथ बर्मन ने कहा, “अज्ञात व्यक्तियों ने अंधेरे की आड़ में हमलों को अंजाम दिया. हमलावरों ने तीन इलाकों में 14 मंदिरों में मूर्तियों को क्षति पहुंचाई.”

उपजिले की पूजा उत्सव परिषद के महासचिव बर्मन ने कहा कि कुछ मूर्तियां नष्ट कर दी गईं, जबकि कुछ मंदिर स्थलों के पास तालाब में पाई गईं.

बिद्यानाथ बर्मन ने कहा, “हम उनकी (अपराधियों की) पहचान नहीं कर पाए हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि जांच के बाद उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाए.''

हिंदू समुदाय के नेता और केंद्रीय परिषद के अध्यक्ष समर चटर्जी ने कहा कि इस क्षेत्र को हमेशा आपसी सद्भाव के क्षेत्र के रूप में जाना जाता है क्योंकि “यहां पहले कभी ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी.''

उन्होंने कहा, “मुस्लिम समुदाय (बहुसंख्यक) का हमारे (हिंदुओं) से कोई विवाद नहीं है. हमें अभी यह समझ नहीं आ रहा कि ये अपराधी कौन हो सकते हैं.”

बलियाडांगी पुलिस थाने के प्रभारी खैरुल अनम ने कहा कि हमले शनिवार रात और रविवार तड़के कई गांवों में हुए.

ठाकुरगांव के पुलिस प्रमुख जहांगीर हुसैन ने एक मंदिर स्थल पर संवाददाताओं से कहा,“यह स्पष्ट रूप से देश की शांतिपूर्ण स्थिति को भंग करने के लिए सुनियोजित हमले का मामला प्रतीत होता है.”उन्होंने कहा कि बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच शुरू कर दी गई. उन्होंने कहा, “मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि उन्हें कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.”

ठाकुरगांव के उपायुक्त या प्रशासनिक प्रमुख महबुबुर रहमान ने कहा, “यह (हमला) शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के खिलाफ एक साजिश है. यह एक गंभीर अपराध है और अपराधियों को सजा का सामना करना पड़ेगा.”



from NDTV India - Latest https://ift.tt/xZQCv7y

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw