google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बिग बॉस 16 में जीते मंडली के सदस्य, प्रियंका बाहर, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे बने टॉप 2

best

Sunday, February 12, 2023

बिग बॉस 16 में जीते मंडली के सदस्य, प्रियंका बाहर, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे बने टॉप 2

बिग बॉस 16 का फिनाले चल रहा है. शालीन भनोट बिग बॉस हाउस से बाहर हो गए. टॉप फाइव में से निकलने वाले शालीन भनोट पहले सदस्य थे. उसके बाद घर से बाहर निकलीं अर्चना गौतम, अर्चना गौतम को भी फैन्स का उतना प्यार नहीं मिल सका, जितनी उन्होंने लोकप्रियता हासिल की. इसके बाद तीसरे कंटेस्टेंट के बाहर होने का बारी थी. तीसरा नंबर लगा 
प्रियंका चाहर चौधरी का. 

प्रियंका चाहर चौधरी भी बिग बॉस हाउस से बाहर हो गई हैं. प्रियंका चाहर चौधरी  की बिग बॉस में जबरदस्त फॉलोइंग थी, और ऐसा माना जा रहा था कि वह अन्य प्रतियोगियों को कड़ी टक्कर देंगी. लेकिन ऐसा नहीं हो सका और फिनाले में आकर वह बाहर हो गईं. इस तरह प्रियंका चाहर चौधरी  तीसरे नंबर पर रहीं.

प्रियंका चौधरी जयपुर की रहने वाली हैं, जिन्होंने महज 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था. एक्ट्रेस का असली नाम परी चौधरी है, लेकिन न्यूमरोलॉजिस्ट के कहने पर उन्होंने अपना नाम परी से प्रियंका कर लिया. एक्टिंग करने से पहले प्रियंका इवेंट होस्ट किया करती थीं. इसके बाद वे मॉडलिंग में आईं और उन्हें पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम करने का मौका मिला. 

पंजाबी वीडियोज में नाम कमाने के बाद प्रियंका ने एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया. इस दौरान उन्होंने उल्लू एप की एडल्ट वेब सीरीज 3G Gaali Galoch Girls में काम किया. हालांकि इस वेब सीरीज से उन्हें मन मुताबिक पहचान हासिल नहीं हुई. बता दें, बिग बॉस और उडारियां से पहले प्रियंका को 'ये है चाहतें', 'सावधान इंडिया' और 'गठबंधन' जैसे शोज में देखा गया है. वे 'पेंडिंग लव', 'लतीफ टू लादेन' और 'कैंडी ट्विस्ट' जैसी फिल्मों में भी नजर आई हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/4IVGKjn

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw