google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: पाकिस्तान के पेशावर में भीषण सड़क हादसा, 30 लोगों की मौत

best

Tuesday, February 7, 2023

पाकिस्तान के पेशावर में भीषण सड़क हादसा, 30 लोगों की मौत

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के पेशावर में मंगलवार को कार से टक्कर के बाद एक बस गहरी खाई में गिर गयी. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं. दुर्घटना गिलगित बाल्टिस्तान इलाके के दिआमीर क्षेत्र में शतियाल चौक के पास हुई. पुलिस ने बताया कि गिलगिट से रावलपिंडी जा रही एक तेज रफ्तार बस की चौक के पास कार से टक्कर हो गयी और दोनों वाहन गहरी खाई में गिर गए.उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों को अंधेरे के कारण राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है.

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है.सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान' के अनुसार, प्रधानमंत्री शरीफ ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जतायी है और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है. उन्होंने अधिकारियों को घायल का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/xj9SUsn

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw