google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: 'जिगोलो' बनाने का झांसा दे 4,000 युवाओं से ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार, एक NRI महिला बनकर करता था बात

best

Wednesday, February 8, 2023

'जिगोलो' बनाने का झांसा दे 4,000 युवाओं से ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार, एक NRI महिला बनकर करता था बात

'जिगोलो' और 'एस्कॉर्ट्स' के रूप में काम करने का लालच देकर ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रहे 4,000 से अधिक युवाओं से ठगी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी कुलदीप सिंह चारण (29) और श्यामलाल योगी (33) के रूप में हुई है. राजस्थान में जयपुर के रहने वाले दोनों आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपियों में से एक व्यक्ति खुद को प्रवासी भारतीय महिला ग्राहक के रूप में पेश करता था और युवाओं को लुभाने के लिए महिला की आवाज में बात करता था.''

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एक तहरीर में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह ऑनलाइन नौकरी तलाश रहा था, तभी उसे 'एसपी प्लेब्वाय सर्विसेज डॉट कॉम' नामक एक वेबसाइट के बारे में पता चला और उसने वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया.

पुलिस ने कहा कि नौकरी देने के बहाने आरोपी ने शुरुआती पंजीकरण शुल्क के रूप में 2,499 रुपये की मांग की और बाद में शिकायतकर्ता को व्हाट्सऐप पर एक पहचान पत्र जारी किया.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इसके बाद आरोपी 40 फीसदी एडवांस कमीशन, मसाज किट, पास कोड शुल्क और होटल बुकिंग शुल्क के नाम पर पैसे की मांग करने लगा. शिकायतकर्ता से कथित रूप से कुल 39,190 रुपये की ठगी की गयी.

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने कुलदीप सिंह चारण को जयपुर सेक्टर-12 से गिरफ्तार किया. इसके बाद श्यामलाल योगी को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने कहा कि दोनों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक डेस्कटॉप, एक हार्ड डिस्क आदि बरामद किए गए हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/X4EUymH

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw