google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: ड्रीम गर्ल की 'पूजा' को जब 'पठान' का गया कॉल, हुई इतनी मजेदार बात, फैन्स ने कहा- इसे कहते हैं मार्केटिंग 

best

Monday, February 13, 2023

ड्रीम गर्ल की 'पूजा' को जब 'पठान' का गया कॉल, हुई इतनी मजेदार बात, फैन्स ने कहा- इसे कहते हैं मार्केटिंग 

आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. आयुष्मान खुराना की फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. हाल ही में आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे ड्रीम गर्ल की 'पूजा' के किरदार में नजर आए. इस वीडियो में आयुष्मान खुराना लड़की के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूजा को पठान का कॉल आता है, जिसके बाद दोनों अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बात करने लगते हैं.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूजा बनी आयुष्मान खुराना को पठान यानी कि शाहरुख खान का कॉल आता है. वीडियो में शाहरुख की आवाज सुनाई देती है. वे कहते हैं कि जल्द ही मेरी जवान आ रही है, जिस पर आयुष्मान कहते हैं कि जल्द ही मेरी जवानी भी आ रही है. आयुष्मान वीडियो में बताते हैं कि उनकी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' 7 जुलाई को आ रही है. इसके बाद वे डांस करने लगते हैं. हालांकि इसमें आयुष्मान का पूरा चेहरा तो नहीं दिखाई देता, लेकिन लड़की के अवतार में उनकी झलक जरूर देखने को मिलती है. 

इस वीडियो के सामने आने के बाद फैन्स ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, "पूजा जैसा न कोई दूजा". तो एक अन्य फैन ने लिखा है, "इसे कहते हैं मार्केटिंग. 3 फिल्म प्रमोट कर दिया". एक और यूजर लिखते हैं, "लगता है कि इस फिल्म में शाहरुख का कैमियो है". 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/EYCNynO

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw