google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: स्टेज पर डांस करतीं स्टूडेंट्स को देख आउट ऑफ कंट्रोल हुईं मैडम, ऐसे थिरकीं की देखते रह गए बच्चे

best

Saturday, February 11, 2023

स्टेज पर डांस करतीं स्टूडेंट्स को देख आउट ऑफ कंट्रोल हुईं मैडम, ऐसे थिरकीं की देखते रह गए बच्चे

Madam Ka Dance: इंटरनेट पर अक्सर डांस जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं, तो कुछ वीडियोज दिल जीत लेते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें एक टीचर स्टेज पर डांस करतीं स्टूडेंट्स को देखकर थिरकने को मजबूर हो जाती हैं, इस दौरान वहां मौजूद लोगों की निगाहें टीचर के डांस पर जम जाती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, स्कूल के फंक्शन में बच्चियां स्टेज पर डांस कर रही होती हैं, तभी अचानक वहां मौजूद मैडम से रहा नहीं जाता और वो स्टेज के सामने खड़े होकर जबरदस्त डांस कर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं.

यहां देखें वीडियो

इन दिनों गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर देशभर के स्कूलों में 26 जनवरी के फंक्शन की जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं. इस दौरान स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम देखने को मिलते रहते हैं, जिनमें छात्र बढ़चढ़कर हिस्सा भी लेते हैं. तैयारियों की कई वीडियोज सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं. वहीं स्कूल में बच्चों की डांस प्रैक्टिस भी जोरो पर रहती है, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं. हाल ही में वायरल इस वीडियो में कुछ बच्चियां स्टेज पर हरियाणवी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस दौरान स्टेज पर डांस करतीं स्टूडेंट्स को देखकर स्टेज के नीचे मौजूद हरी साड़ी पहनीं एक टीचर आउट ऑफ कंट्रोल हो गईं और जबरदस्त डांस करने लगीं. इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग टीचर को देखते रह गए.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को yourfunzone नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो में बच्चों के सामने थिरक रहीं मैडम के आउटस्टैंडिंग डांस मूव्स को देखकर आप भी नाचने को मजबूर हो जाएंगे. वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं और टीचर के डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/QOlLPyi

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw