google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी ने नागौर के खिंवसर फोर्ट में अर्जुन भल्ला संग रचाई शादी

best

Thursday, February 9, 2023

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी ने नागौर के खिंवसर फोर्ट में अर्जुन भल्ला संग रचाई शादी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani Daughter Marriage)और जुबिन ईरानी की बेटी शैनेले ने शुक्रवार को नागौर जिले के प्रसिद्ध खिंवसर किला होटल में अर्जुन भल्ला से शादी की. शादी की रस्में परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में हेरिटेज प्रॉपर्टी में शुरू हुई. शादी के लिए 15वीं सदी के किले को होटल में तब्दील कर दिया गया था. किले को पतंगों और अन्य सामान से खूबसूरती से सजाया गया.

शादी से एक दिन पहले बुधवार को शैनेले की हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं. इसके बाद शाम को रेत के टीलों पर संगीत समारोह हुआ. सूत्रों ने बताया कि राजस्थानी लोक कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी. किले में शादी की खास तैयारी की गई थी. रेत के टीलों को रोशनी और फूलों से सजाया गया था.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उनके पति जुबिन ईरानी, राजस्थान के पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह और दुल्हन के परिवार के अन्य सदस्यों ने गुरुवार शाम को बारातियों का स्वागत किया. सूत्रों ने बताया कि शादी में दोनों पक्षों के करीब 50 मेहमानों को आमंत्रित किया गया था.

शैनेल ने 2021 में की थी सगाई
शैनेल स्मृति ईरानी के पति जुबिन ईरानी और उनकी पहली पत्नी मोना की बेटी हैं. शैनेल के अलावा स्मृति और जुबिन के दो बच्चे हैं, जिनके नाम जोर और जोइश है. शैनेल ईरानी और अर्जुन भल्ला ने 2021 में सगाई की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन ने खिंवसर फोर्ट में ही शैनेल को प्रपोज किया था. ऐसे में दोनों ने शादी के लिए भी इसी फोर्ट को चुना. 

कौन हैं स्मृति ईरानी के दामाद?
स्मृति ईरानी के दामाद अर्जुन भल्ला कनाडा के टोरंटो में जन्में थे. उनका परिवार वहीं रहता है. अर्जुन की पढ़ाई कनाडा के सेंट रोबर्ट कैथॉलिक हाई स्कूल से हुई है. यूनिवर्सिटी ऑफ लेईसेस्टर से अर्जुन ने एलएलबी किया है. 2014 में वे कनाडा में अकाउंट मैनेजर के तौर पर काम कर चुके हैं. फिलहाल अर्जुन लंदन से एमबीए कर रहे हैं. 

शैनेल ने भी लॉ किया है
शैनेल ने भी लॉ किया है. शैनेल की स्कूलिंग मुंबई से हुई, जिसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे यूएस चली गईं. वहीं के जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी से उन्होंने लॉ का कोर्स किया.

ये भी पढ़ें:-

कौन हैं स्मृति ईरानी के होने वाले दामाद अर्जुन भल्ला? नागौर में हो रही बेटी शैनेल की रॉयल वेडिंग 

स्मृति ईरानी से मिलने उनके घर पहुंचे मनीष पॉल, खास मुलकाात के बाद बोले- एक ऐसे नेता...



from NDTV India - Latest https://ift.tt/vQWdqnj

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw