google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: पैपराजी के साथ गौरी खान के बर्ताव ने जीता फैन्स का दिल, तारीफ करते हुए बोले- 'आर्यन कुछ सीखो अम्मी से'

best

Tuesday, February 14, 2023

पैपराजी के साथ गौरी खान के बर्ताव ने जीता फैन्स का दिल, तारीफ करते हुए बोले- 'आर्यन कुछ सीखो अम्मी से'

शाहरुख खान की तरह उनकी बेटर हाफ गौरी खान की भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. गौरी जहां जाती हैं, कैमरे उन्हीं पर टिके रहते हैं. वहीं गौरी अक्सर बड़े ही प्यार से पैपराजी को पोज देते हुए भी देखी जाती हैं. हाल ही में गौरी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे एक बार फिर पैप्स को फोटोज के लिए पोज देती नजर आ रही हैं. गौरी खान मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची थीं, जब पैप्स ने उन्हें बाहर निकलते वक्त घेर लिया. वहीं गौरी ने भी फोटोग्राफर्स को निराश नहीं किया और तस्वीरें क्लिक करवाईं.

गौरी खान के इस लेटेस्ट वीडियो को विरल भयानी के ऑफिशियल इंस्टा पेज से शेयर किया गया है. आप वीडियो में गौरी को ब्लू रिप्ड जींस और व्हाइट शर्ट में देख सकते हैं. आंखों पर चश्मा लगाए गौरी बहुत ही स्टाइलिश लग रही हैं. बता दें, गौरी खान इन दिनों मनीष मल्होत्रा का घर डिजाइन करने में बिजी हैं और जिसके चलते उनका डिज़ाइनर के घर आना-जाना लगा रहता है. फोटो में पैप्स गौरी से पूछते हैं कि सर का घर बनने में और कितना टाइम लगेगा. जिस पर गौरी बड़े ही प्यार से जवाब देते हुए कहती हैं, "आपको बुलाएंगे हां". 

पैप्स के लिए गौरी के इस प्यार भरे जेस्चर की सोशल मीडिया पर सभी लोग तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "गौरी ने वापस जाकर दोबारा पोज दिया. शी इज स्वीट". तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, "इसे कहते हैं क्लास लेडी". एक और यूजर लिखते हैं, "आर्यन कुछ सीखो अपनी अम्मी से".



from NDTV India - Latest https://ift.tt/P3Rd8i4

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw