google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: "कभी भी भारत के खिलाफ दांव मत लगाओ..."बाजार में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच बोले आनंद महिंद्रा

best

Monday, February 6, 2023

"कभी भी भारत के खिलाफ दांव मत लगाओ..."बाजार में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच बोले आनंद महिंद्रा

भारतीय बाजार में बीते कुछ दिनों से चल रहे उतार-चढ़ाव को लेकर विश्विक मीडिया अलग-अलग तरह की बातें कर रहा है. कोई बीते कुछ दिनों से चल रहे उतार-चढ़ाव को भारतीय बाजार के धराशाई होने की शुरुआत बता रहा है तो कोई इसे लंबे समय तक चलने वाली परेशानी. इन तमाम तरह की बातों के बीच भारतीय उद्योगपित आनंद महिंद्रा ने भारतीय बाजार की मौजूदा स्थिति और भविष्य की संभावनाओं को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि विश्विक मीडिया अनुमान लगा रहा है कि भारतीय व्यापार क्षेत्र फिलहाल जिन चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे में क्या ये भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति बनने की महत्वाकांक्षाओं को विफल कर देगा. मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि मैंने अपने जीवन काल में भूकंप, सूखा, मंदी, युद्ध और आतंकी हमले जैसे कई दौर देखें हैं. और इतना तो साफ तौर पर बोल सकता हूं कि कभी भूल कर भी भारत के खिलाफ कोई शर्त मत लगाना. 

बता दें कि भारतीय बाजार में चल रहे उतार-चढ़ाव को लेकर क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी सोमवार को एक ट्वीट किया. उन्होंने इस ट्वीट में लिखा कि मौजूदा हालत के पीछे एक सोची समझी साजिश को जिम्मेदार बताया है. सहवाग ने सोमवार को एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा है कि गोरों से इंडिया की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती. भारतीय बाजार की मौजूदा हालत एक सोची समझी साजिश का हिस्सा लगती है. कोशिश कितनी भी कर लें पर हमेशा की तरह, भारत और मजबूत ही निकलकर उभरेगा. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/fmFhJPj

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw