google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: अभिनेत्री राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी गिरफ्तार

best

Tuesday, February 7, 2023

अभिनेत्री राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी गिरफ्तार

अभिनेत्री राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी राखी सावंत की शिकायत के आधार पर हुई है. अभिनेत्री ने अपने पति पर उनसे मारपीट करने तथा उनकी जानकारी के बिना उनके फ्लैट से पैसे और आभूषण ले जाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद दुर्रानी को मंगलवार को शहर के ओशिवरा पुलिस थाने में लाया गया. एक अधिकारी ने सोमवार रात को पुलिस में दिए गए राखी सावंत के बयान का हवाला देते हुए बताया कि सावंत (41) जनवरी 2022 में दुर्रानी (30) के संपर्क में आयी और दोनों ने एक संयुक्त व्यावसायिक खाता खुलवाया था.

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, दुर्रानी ने एक कार खरीदने के लिए जून में उस खाते से 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि निकाली, लेकिन सावंत ने कोई आपत्ति नहीं जतायी, क्योंकि दुर्रानी ने कहा था कि वह उनसे शादी करेंगे. उन्होंने बताया कि बाद में दुर्रानी ने कथित तौर पर सावंत से दो बार मारपीट की, जिसके कारण उन्हें दुर्रानी के खिलाफ गैर-संज्ञेय शिकायत दर्ज करानी पड़ी है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सावंत के मुताबिक दुर्रानी ने उन्हें धमकी दी कि वह उनके चेहरे पर तेजाब फेंक देगा या उन्हें सड़क हादसे में मरवा देगा. सावंत ने दुर्रानी पर उन्हें ‘नमाज' पढ़ने के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया. अधिकारी ने बताया कि रविवार रात को सावंत को पता चला कि उनकी अलमारी से पांच लाख रुपये नकद और उनकी मां के ढाई लाख रुपये के आभूषण गायब हैं. इसके बाद उन्हें अंधेरी की अपनी इमारत के चौकीदार से पता चला कि उनकी गैरमौजूदगी में दुर्रानी फ्लैट पर आया था.''

पुलिस ने बताया कि इसके बाद सावंत ने ओशिवरा पुलिस थाने में सोमवार रात को शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद दुर्रानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (विश्वासघात) और 323 (जानबूझकर नुकसान पहुंचाना) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गयी.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/7UwKyHe

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw