google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मध्य प्रदेश में इमाम समेत दो लोगों पर चाकू से हमला, तीन नाबालिग हिरासत में: पुलिस

best

Monday, February 6, 2023

मध्य प्रदेश में इमाम समेत दो लोगों पर चाकू से हमला, तीन नाबालिग हिरासत में: पुलिस

मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में मस्जिद की ओर जाते समय एक इमाम और एक अन्य व्यक्ति को कथित तौर पर तीन नाबालिग लड़कों ने चाकू मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है. यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को दी है. अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात हुई और घायल इमाम शेख उजेफा (22) और मोहम्मद तलहा (22) को पास के इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

खंडवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि, ''इस घटना के लिए सोमवार को तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. उजेफा की हालत स्थिर है, जबकि तलहा खतरे से बाहर है. दोनों के सीने में चाकू मारा गया है.'' घटना के बाद मुस्लिम समुदाय के कई सदस्यों ने पदम नगर पुलिस थाने पर विरोध प्रदर्शन किया. निर्दलीय पार्षद ए. सिघाड ने इसमें शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. सिंह ने बताया कि इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और क्षेत्र में अब शांति है.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/iYtpu2M

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw