google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियां के शेयर लाभ में, अडाणी एंटरप्राइजेज एक प्रतिशत चढ़ा

best

Wednesday, February 15, 2023

अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियां के शेयर लाभ में, अडाणी एंटरप्राइजेज एक प्रतिशत चढ़ा

अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए. समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर एक प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ. इससे पहले मंगलवार को समूह ने कहा था कि उसका बही-खाता बहुत अच्छी स्थिति में है. समूह की कम से कम छह कंपनियां लाभ में जबकि चार कंपनियां नुकसान में थीं.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, “अडाणी समूह की कंपनियों के बाजार पूंजीकरण का गिरना जारी रहा और बुधवार को इनमें 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई. समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से चार के शेयर नुकसान में बंद हुए.”

उन्होंने कहा, “समूह का एकीकृत बाजार मूल्यांकन 24 जनवरी की तुलना में अबतक 54.9 प्रतिशत गिर गया है.”

बीएसई पर अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,778.45 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2.02 लाख करोड़ रुपये है.

एनडीटीवी के शेयर 4.70 प्रतिशत के उछाल के साथ 197.20 रुपये पर बंद हुए. दिन के कारोबार में इसके शेयर पांच प्रतिशत तक बढ़कर 197.75 रुपये तक गए.

इसके अलावा, अंबुजा सीमेंट का शेयर 2.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 344.60 रुपये पर, एसीसी 1.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,851.55 रुपये, अडाणी विल्मर 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 397.25 रुपये और अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन (एपीएसईजेड) के शेयर 0.68 प्रतिशत बढ़कर 568.95 रुपये पर बंद हुए.

हालांकि अडाणी समूह की चार कंपनियों- अडाणी पावर, अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी ग्रीन एनर्जी और अडाणी टोटल गैस के शेयरों में पांच-पांच प्रतिशत की गिरावट आई. बीएसई पर अडाणी पावर का शेयर 140.90 रुपये, अडाणी ट्रांसमिशन 1,017.05 रुपये, अडाणी ग्रीन एनर्जी 620.75 रुपये और अडाणी टोटल गैस 1,078.05 रुपये पर बंद हुआ.

दिन के कारोबार के दौरान अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी ग्रीन एनर्जी और अडाणी टोटल गैस अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर तक भी पहुंचे.

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 242.83 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 61.275.09 अंक पर बंद हुआ.
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/rP1fEgh

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw