google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के नए 'तारक मेहता' ने की दूसरी शादी, देखें सचिन श्रॉफ की शादी की INSIDE PICS

best

Sunday, February 26, 2023

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के नए 'तारक मेहता' ने की दूसरी शादी, देखें सचिन श्रॉफ की शादी की INSIDE PICS

Sachin Shroff Wedding Inside Pics: कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के नए तारक मेहता यानी एक्टर सचिन श्रॉफ ने मुंबई में बीते दिन चांदनी से शादी कर ली है. इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. एक्टर की दूसरी शादी में टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स को देखा गया है, जिसमें गुम हैं किसी के प्यार में सीरियल की पूरी कास्ट और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कुछ सेलेब्स देखने को मिले हैं. सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें वायरल हो गई हैं, जिस पर फैंस रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं. 

सचिन श्रॉफ ने अपनी दूसरी शादी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिशेयर किया है, जिसमें  TMKOC के कलाकार यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता, दिलीप जोशी, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, अंबिका रंजनकर, सुनयना फोजदार शामिल होते हुए नजर आए हैं. इनमें सभी इंडियन लुक्स में नजर आ रहे हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

lt95o328

bo4pss 

bo7q78t8

इसके अलावा एक्टर के पुराने सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में की कास्ट की भी झलक देखने को मिली है.

vmlvdt2g
5s70eslg
i38ktcqg

इसमें ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, किशोरी शहाने और बाकी सेलेब्स पहुंचे. हालांकि इससे पहले सचिन श्रॉफ ने शुक्रवार को मुंबई में एक ग्रैंड सगाई पार्टी रखी थी, जिसमें भी  TMKOC टीम, गुम हैं किसी के प्यार में टीम नजर आई थीं. 

nbh0orq

बता दें, सचिन श्रॉफ ने साल 2009 में एक्ट्रेस जूही परमार से शादी की थी, जिनसे उनका एक बेटी समायरा है. हालांकि साल 2018 में दोनों का तलाक हो गया था. वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सचिन श्रॉफ हर घर कुछ कहता है और नागिन में अर्जुन, सिंदूर तेरे नाम का, सात फेरे: सलोनी का सफर, नाम गम जाएगा, शगुन और कई अन्य टीवी शो का हिस्सा रह चुके हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/y8aFE90

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw