google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: नताशा स्टेनकोविक-हार्दिक पांड्या की वेडिंग Photos वायरल, व्हाइट थीम में बेटे को गोद में लिए कपल ने रचाई शादी 

best

Tuesday, February 14, 2023

नताशा स्टेनकोविक-हार्दिक पांड्या की वेडिंग Photos वायरल, व्हाइट थीम में बेटे को गोद में लिए कपल ने रचाई शादी 

बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों ने उदयपुर में अपनी ये शाही शादी रचाई. हार्दिक पांड्या ने शादी की तस्वीरों को अब सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है, जो तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में वे अपनी पत्नी नताशा के साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में कपल बहुत ही खुश दिखाई दे रहा है. दोनों के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है. नताशा से दोबारा शादी करने के बाद हार्दिक ने वेडिंग फोटोज को अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया. 

हार्दिक ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें आप कपल को बहुत खुश देख सकते हैं. दोनों ने कैमरे के सामने जमकर एक से बढ़कर एक पोज दिए. जहां ब्लैक सूट में हार्दिक बहुत हैंडसम नजर आए, वहीं नताशा व्हाइट ड्रेस में किसी राजकुमारी से कम नहीं लगीं. दोनों की शादी का थीम व्हाइट था. फोटोज को शेयर करते हुए हार्दिक लिखते हैं, "हमने तीन साल पहले ली गई प्रतिज्ञाओं को फिर से दोहराकर प्यार के इस द्वीप पर वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट किया है. हम अपने प्यार का जश्न मनाने के लिए अपने परिवार और दोस्तों को अपने साथ पाकर वास्तव में बहुत धन्य हैं"

कपल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वे अपने दो साल के बेटे अगस्त्य के साथ भी नजर आए. एक फोटो में देख सकते हैं कि अगस्त्य को हार्दिक ने गोद में लिया हुआ है और वे अपनी मां के गालों को चूम रहे हैं. हार्दिक के इस पोस्ट पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी प्यार बरसा रहे हैं. केएल राहुल, नेहा धूपिया जैसे सितारों ने कपल को बधाई दी है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/yglbFXt

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw