google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: सारस और आरिफ की दोस्‍ती: बुरे वक्‍त से शुरू हुआ दोस्‍ती का बेमिसाल सफर, देखें- VIDEO

best

Friday, February 24, 2023

सारस और आरिफ की दोस्‍ती: बुरे वक्‍त से शुरू हुआ दोस्‍ती का बेमिसाल सफर, देखें- VIDEO

पिक्चर में जय और वीरू की दोस्ती तो सदाबहार है. लेकिन इंसानों ने जानवरों में भी साथी ढूंढे हैं. कुत्ते-बिल्ली से इंसानों की दोस्‍ती के बारे में आपने खूब सुना होगा. तोते से लेकर गाय- बैल तक से इंसानों की दोस्‍ती के बारे में आप जानते होंगे, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि इंसान ने खुले आसमान के नीचे एक सारस से दोस्ती कर ली? इंसान और सारस की दोस्‍ती दुर्लभ है, यही कारण है कि आसपास के इलाके में इसकी खूब चर्चा है. 

अमेठी के बाशिंदे हैं आरिफ. कुछ दिन पहले आरिफ ने एक सारस पक्षी को चोटिल पाया और उसका घर लाकर इलाज किया. आरिफ ने सोचा अब सारस उड़कर चला जाएगा, लेकिन सारस ने सोचा कि यह दोस्ती निभाई जाए. 

आरिफ ने बताया कि सारस की प्रजाति के जीव आते हैं तो यह घर में छुप जाता है. हालांकि एक दो बार जब यह उनके साथ गया तो भी शाम होते-होते वापस लौट आता है. 

आरिफ न केवल इस सारस के साथ रहते हैं, उसको अपने हाथ से खाना खिलाते हैं, उसके साथ डांस भी करते हैं. यही नहीं कभी आरिफ काम से बाहर चले जाएं तो सारस भी पीछे पीछे हवाई सर्वेक्षण करता नजर आता है. उन्‍होंने बताया कि बाइक से जब मैं निकलता हूं तो यह 25-30 किमी उड़कर साथ चला जाता है और वापस भी आ जाता है. 

आरिफ के मुताबिक, वह इसे रोजाना सुबह दो अंडे खिलाते हैं. दिनभर में रोटी, चावल और सब्‍जी खाता है. 

यह सारस आरिफ को लेकर बेहद पजेसिव है. आरिफ के अलावा किसी की मजाल नहीं है जो इसे हाथ भी लगा ले. फिलहाल आरिफ और सारस की ये दोस्ती एक मिसाल कायम करते हुए इलाके में चर्चित हो रही है. 

ये भी पढ़ें :

* VIDEO: महंगी पड़ी मुर्गा पकड़ने की कोशिश, तेंदुए के लिए लगाए पिंजरे में जा फंसा शख्‍स
* VIDEO : हार्ट अटैक के बाद जमीन पर गिरा शख्‍स, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बचाई जान
* डॉगीज के बीच ऐसा कॉम्पिटिशन देख चौंक गए लोग, बोले- जीतने के लिए कुछ भी करेगा



from NDTV India - Latest https://ift.tt/CQtnR2M

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw