google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: YouTube की CEO Susan Wojcicki ने दिया इस्तीफा, भारतीय मूल के नील मोहन बने नए हेड

best

Thursday, February 16, 2023

YouTube की CEO Susan Wojcicki ने दिया इस्तीफा, भारतीय मूल के नील मोहन बने नए हेड

ग्लोबल ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब (YouTube) की चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) सुसान डायने वोज्स्की (Susan Wojcicki) ने अपना पद छोड़ दिया है. इसके साथ ही भारतीय-अमेरिकी मूल के नील मोहन (YouTube New CEO Neal Mohan) को YouTube के नए हेड बनाए गए हैं. नील मोहन यू-ट्यूब में अब तक चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर थे. इसके साथ ही वह यू-ट्यूब के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की भूमिका में भी रहेंगे. YouTube Creators ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी.

नील मोहन नवंबर 2015 से यू-टूयब से जुड़े हैं. लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, नील मोहन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्सचेंर कंपनी के साथ की थी.


वहीं, सुसान डायने वोज्स्की एक पोलिश-अमेरिकी व्यावसायिक हैं. वह 20 से अधिक वर्षों से टेक इंडस्ट्री ज से जुड़ी हुई हैं. वह फरवरी 2014 से यू-ट्यूब की सीईओ थीं. 54 साल की वोज्स्की ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हैं. वह अपनी सेहत और व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देना चाहती हैं. इसलिए पद छोड़ रही हैं.

वोज्स्की Google की शुरुआती कर्मचारियों में से थीं और लगभग 25 वर्षों से मूल कंपनी Alphabet Inc के साथ हैं. गूगल से पहले उन्होंने इंटेल कॉर्प और बैन एंड कंपनी में काम किया था.

बता दें कि यू-ट्यूब की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक के सीईओ सुंदर पिचाई भी भारतीय मूल के हैं. गूगल का स्वामित्व भी इसी कंपनी के पास है.

वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, एडोब के सीईओ शांतनु नारायण और आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्णा सहित दुनिया की कई बड़ टेक कंपनियों को भारतीय मूल के लोग चला रहे हैं. यह सिलिकॉन वैली में भारतीय मूल के लोगों के दबदबे को दर्शाता है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/hnl9Hpx

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw