google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: 10वीं कक्षा के असमी भाषा विषय का प्रश्नपत्र भी लीक हुआ : हिमंत बिस्वा सरमा

best

Thursday, March 16, 2023

10वीं कक्षा के असमी भाषा विषय का प्रश्नपत्र भी लीक हुआ : हिमंत बिस्वा सरमा

असम राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का सामान्य विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के घटना के कई दिनों के बाद असमी भाषा विषय का परीक्षा प्रश्नपत्र भी लीक होने का मामला सामने आया है. यह जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को दी. सरमा ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (एसईबीए) को परीक्षा रद्द कर फिर से परीक्षा कराने का सुझाव दिया है.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे संज्ञान में लाया गया है कि प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार एचएस स्कूल के केंद्र प्रभारी लुहित खाबालू ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि असमी भाषा विषय का प्रश्नपत्र भी लीक हुआ था.'' सीएम ने ट्वीट किया, ‘‘इसके मद्देनजर मैंने एसईबीए को असमी भाषा विषय की परीक्षा भी दोबारा कराने का सुझाव दिया है.''

गौरतलब है कि 10वीं कक्षा का सामान्य विज्ञान विषय का प्रश्ननपत्र भी गत रविवार को लीक हुआ था, जिसके अगले दिन (सोमवार को) होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई थी. इस बीच, राज्य के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने कहा कि असमिया पेपर के साथ-साथ अन्य आधुनिक भारतीय भाषा (एमआईएल) विषयों की परीक्षा रद्द कर दी गई है.

उन्होंने ट्वीट किया, 'एसईबीए ने मुझे सूचित किया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय की सलाह के अनुसार, 18 मार्च को होने वाली एसएसआईएल की अंग्रेजी सहित सभी एमआईएल विषयों की परीक्षा का फिर से कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा. नई तारीख की घोषणा कल की जाएगी.'
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/tF3evHk

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw