google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: माही श्रीवास्तव ने 'पिस्टल' उठाकर दिखाया अपना दबंग अंदाज, नेहा राज की आवाज में एक्ट्रेस का भोजपुरी गाना रिलीज

best

Saturday, March 11, 2023

माही श्रीवास्तव ने 'पिस्टल' उठाकर दिखाया अपना दबंग अंदाज, नेहा राज की आवाज में एक्ट्रेस का भोजपुरी गाना रिलीज

भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरसिंगर नेहा राज और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव जब भी साथ आती है यो गर्दा ही उड़ा देती है. नेहा और माही की जोड़ी उन चुनिंदा सिंगर और एक्ट्रेस की जोड़ी है जो आज के समय पर किसी भी गाने को हिट करने का दारोमदार रखती है. अब इस जोड़ी का नया गाना 'पिस्टल' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीन किया गया है. जिसको नेहा राज ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, वही इसमें माही श्रीवास्तव ने परफॉर्म किया है. दोनों की जोड़ी इस बार फिर से दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. 

गाने में माही का गैगस्टर वाला लुक बेहद ही शंडलाग रह है. उसके ऊपर गाने में उनका गुस्से वाला एटीट्यूड गज़ब का ही है. वैसे अब से पहले माही ने कभी भी इस तरह का गाना परफॉर्म नहीं किया है. लेकिन इस सांग में उन्होंने दिखा दिया की वे भोजपुरी की दबंग अभिनेत्री है. वही गाने के बीच बीच मे माही के साथ नेहा राज भी नजर आ रही है. गाने में माही कहती है कि हमरा मरद के फसा लेले बिया..लाली लगा के लोभा लेले बिया... रहस रात भर गायब ना आवेले लौट के..भले होई त होई हमरा जेल सखिया गोली मार देब पिस्टल से सावत के.... 

इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने कुछ ज्यादा ही हटके बना दिया है जो देखने मे दर्शकों को पसंद आ रहा है.  गाने में हमेशा की तरह ही माही की खूबसूरती इसमें चार चांद लगा रही है. वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत 'पिस्टल' गाने को नेहा राज ने गाया है. इस गीत को पिंकू बाबा ने लिखा है. इसका संगीत विनय विनायक ने दिया है. इस गाने का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है. गाने के निर्देशक भोजपुरिया है. इसकी कोरियोग्राफर गोल्डी-बॉबी हैं. गाने को एडिट पंकज साय और डीआई रोहित ने किया है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/aDixSp2

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw